12 वर्ष के बच्चे नें मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मदद का लगाया गुहार, तो गौहर खान मदद के लिए आई सामने

दोस्तों हमारे भारत देश में जहाँ कुछ बच्चों को बहुत कुछ विरासत में मिलता है, परन्तु वो उसकी कदर नहीं करते है। लेकिन इसके विपरीत बहुत बच्चे ऐसे भी है, जो कुछ करना चाहते है, लेकिन गरीबी के अभाव में वो अपने सपने पुरे नहीं कर पाते है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसमें एक 12 साल का बच्चा, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मिलकर उनसे गुहार लगा रहा है और अपनी समस्या उन्हें बता रहा है। अब क्या थी वो समस्या और क्या था इसके पीछे की कहानी। जानेंगे आज के हमारे इस आर्टिकल में पुरे विस्तार से

sonu kumar nitish kumar gauhar Khan

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मिलने के बाद 12 साल के बच्चे सोनू का हो रहा है वीडियो वायरल

दोस्तों इन दिनों सोशल मीडिया में बिहार के 12 साल के बच्चे, सोनू की एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रही है| जिसमें वो बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार से मिला और उन्हें अपनी समस्या बता रहा है| जिसके बाद से यें वीडियो सोशल मीडिया में काफी तेज़ी से वायरल हो रही है| आपको हम बता दें की 12 साल का यह बच्चा सोनू, बिहार के मुख्य्मंत्री नितीश कुमार से गुहार लगा रहा है और बोल रहा है की उसे शिक्षा लेनी है। उसके पिता बहुत शराब पीते है, जिसके कारण वो अपने स्कूल की फीस तक नहीं भर पा रहा है। बच्चा आगे कहता है की बिहार में शिक्षा व्यवस्था काफी खराब है और बिहार के स्कूलों में पढ़ाई ठीक से नहीं होती है। यहाँ तक की इस बच्चे ने एक टीचर का नाम लेते हुए बताया की बिहार में कुछ टीचर्स को तो इंग्लिश भी ठीक से नहीं आती है। आपको हम बता दें की बिहार के छठी कक्षा का यह 12 साल का विधार्थी सोनू कुमार अपने से छोटे कक्षा कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाता है और अपनी स्कूल की फीस का इंतज़ाम करता है। लेकिन उसके शराबी पिता उनके इस पैसो से भी शराब पी जाते है।

बिहार के एक छोटे से बच्चे का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में तेज़ी से हो रहा हैं वायरल

दरअसल 14 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नी​तीश कुमार अपनी दिवंगत पत्नी मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि पर नालंदा के कल्याण विगहा पहुंचे थे। यहाँ नितीश कुमार स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुन रहे थे। तभी वहाँ एक छोटा सा बच्चा मुख्यमंत्री नितीश कुमार से आग्रह करता है और अपनी समस्या नितीश कुमार को बताता है। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में इतनी तेज़ी से वायरल हुआ की इस बच्चे की मदद करने काफी लोग सामने आए। यहाँ तक की बॉलीवुड एक्ट्रेस गोहर खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बच्चे की डिटेल्स मांगी है और उसकी पूरी मदद करने का भरोसा दिया है। उन्होंने अपने ट्वीटर अकॉउंट से लिखा है की “कितना होनहार बच्चा है! मुझसे इसका संपर्क करवाएं, मैं इसकी पढ़ाई का खर्च उठाऊंगी| ये बच्चा शानदार है और आने वाला भविष्य है।

Check Also

Akshara Singh MMS Viral Video Download Link

Akshara Singh MMS Viral Video Download Link अक्षरा सिंह का एमएमएस वायरल विडियो डाउनलोड लिंक 2022

Akshara Singh MMS Viral Video Download Link, Akshara Singh MMS Viral Video, Akshara Singh MMS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *