दोस्तों प्रियंका चोपडा बॉलीवुड में एक माना जाना नाम है। जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को अपना दीवाना बनाया है। 2 दिसंबर साल 2018 में प्रियंका चोपडा ने अपने से 10 साल छोटे अमेरिका सिंगर निक जोनस से शादी कर ली थी। लेकिन आज हम बात करेंगे प्रियंका चोपडा की किताब “अनफिनिश्ड” के बारे में, जिसमें उन्होंने खुलासा किया है की कैसे उनकी मौसी ने उनके बॉयफ्रेंड के साथ, उनको रंगे हाथों पकड़ लिया था। तो चलिए दोस्तों जानते है आज के हमारे इस आर्टिकल में इस स्टोरी की पीछे का कारण
दोस्तों वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कदम रखा और बॉलीवुड में एक नाम कमाया है। आजकल एक खबर काफी सुर्खियों में है और वो है वर्ष 2021 में प्रियंका चोपडा ने एक किताब लिखी थी, जिसका नाम है “अनफिनिश्ड”। जिसमें उन्होंने लिखा की जब वह दसवीं क्लास में थी तो तब उनकी माँ ने उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका मौसी के घर भेज दिया था। लेकिन वहाँ उन्हें एक लड़के से प्यार हो गया था और एक दिन उनकी मौसी ने उन्हें और उनके बॉयफ्रेंड को रंगे हाथों पकड़ लिया था
10वी कक्षा में प्रियंका चोपड़ा के मौसी नें बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था रंगे हाथो फिर हुआ था ए
बॉलीवुड सुपरस्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपडा ने बताया की जब वह दसवीं कक्षा में थी तो उन्हें अमेरिका में बॉबी नाम के एक लड़के से प्यार हो गया था और जब मौसी के घर में कोई नहीं था तो उन्होंने बॉबी को घर बुलाया, उसके साथ समय बिताया और दोनों ने साथ में बैठ कर टीवी भी देखा। लेकिन तभी अचानक से मेरी मौसी घर आ गयी और मैंने बॉबी को अलमारी में छिपा दिया। लेकिन आखिरकार मेरी मौसी ने बॉबी को पकड़ ही लिया और फिर उसे रिमांड में लिया। प्रियंका ने आगे बताया की इस सब घटना होने के बाद उनकी मौसी ने उन्हें काफी डांट लगाई और वापिस इंडिया, माँ के पास भेज दिया
प्रियंका चोपडा का जन्म 18 जुलाई वर्ष 1982 में हुआ था। वर्ष 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की और अपनी मेहनत और एक्टिंग से बॉलीवुड की टॉप हीरोइनो की लिस्ट में अपना नाम शामिल किया