दोस्तो जैसा की आप सब जानते ही है की भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का अभी हाल ही में अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक हो चुका है, जो काफी सुर्खियों में था। लेकिन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार एक्टर पवन सिंह जल्द ही अब तीसरी शादी कर सकते है। आज के हमारे इस आर्टिकल में हम जानते है की क्या है इसके पीछे की स्टोरी
एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा से जल्द शादी के बंधन में बंध सकते है भोजपूरी स्टार पवन सिंह
दोस्तो हाल ही में भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर पवन सिंह का अपनी दूसरी पत्नी से तलाक हुआ है। जिसके चलते उनका और भोजपुरी के दूसरे सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव से भी इस मामले में उनकी लड़ाई की खबर सोशल मीडिया में काफी सुर्खियों में थी। दोस्तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दे की पवन सिंह की पहली पत्नी की अचानक से 6 महीने के अंदर ही आकस्मिक मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी। लेकिन ये भी नहीं चली और उन्होंने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से हाल ही में तलाक ले लिया। लेकिन अब खबर आ रही है की पवन सिंह जल्द ही तीसरी शादी कर सकते है।
स्मृति सिन्हा बनेगी पवन सिंह की तीसरी पत्नी
दोस्तो एक रिपोर्ट के अनुसार पवन सिंह की अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने के पीछे का कारण स्मृति सिन्हा और पवन सिंह की नजदीकियां है, जिसका पता ज्योति सिंह को चल गया था। आपको हम बता दे की स्मृति सिन्हा एक भोजपुरी एक्ट्रेस है, जिन्होंने साल 2008 में अपने करियर की शुरुवात भोजपुरी फिल्म “रंगीला बाबू” से की थी। लेकिन साल 2013 में आई उनकी हिंदी फिल्म “साजन चले ससुराल” से वो लोगो की नजर में आई और वह इस फिल्म से काफी फेमस हो गई थी
आपको हम बता दें की खबरें यह भी हैं की पवन सिंह और स्मृति सिन्हा बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं. लेकिन इसके बारें में सुपरस्टार पवन सिंह या भोजपुरी की मशहूर हीरोइन स्मृति सिन्हा के तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नही आई हैं |