आज के समय में हर भारतीय की पहली पसंद क्रिकेट है और हर कोई क्रिकेट देखना पसंद करता है। क्रिकेट में जहाँ बल्लेबाज़ चौके – छक्के लगा कर दर्शको का मनोरंजन करते है। वहीं आज के समय में जहाँ वनडे क्रिकेट में 400 का आंकड़ा पार करना भी आसान हो गया और T20 क्रिकेट में 200 का स्कोर पार करना भी अब आम सी बात हो गयी है। लेकिन क्या आपको पता है की ऐसे कौन से बल्लेबाज़ है जिन्होंने एक ही ओवर में 6 छक्के मरने का कारनामा हासिल किया है। आज के हमारे इस आर्टिकल में हम बात करेंगे ऐसे क्रिकेटर की जिन्होंने एक ओवर में 6 छक्के मरने का कारनामा हासिल किया है। तो चलिए जानते है कौनसे है वो क्रिकेटर
1 – रवि शास्त्री
10 जनवरी 1985 को भारतीय किरकेट के पूर्व कोच और पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ रवि शास्त्री ने एक ओवर में 6 बॉल में लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा किया था। शास्त्री ने यह कारनामा रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में बरोड़ा के खिलाफ बनाये थे
2 – कायरन पोलार्ड
वेस्ट इंडीज के घातक बैट्समैन और बॉलर कायरन पोलार्ड ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मैच में एक ओवर में 6 बॉल पर लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा हासिल किया है। इस टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में कायरन पोलार्ड ने मात्र 11 ही बॉल पर 38 रन ठोक दिए थे। जिसमे 6 बॉल पर 6 छक्के भी शामिल है।
3 – सर गैरी सोबर्स
31 अगस्त 1968 को वेस्ट इंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स ने भी 6 बॉल पर 6 छक्के मारने का कारनामा हासिल किया हुआ है। उन्होंने ये कारनामा 1968 में नाटिंघमशायर के लिए खेलते हुए किया था। जिसमे उन्होंने एक ही ओवर में 6 बॉल पर लगातार 6 छक्के मारे थे।
4 – हजरत उल्लाह जजाई
अफगानिस्तान के घातक बल्लेबाज़ हजरत उल्लाह जजाई ने साल 2018 में अफगानिस्तान प्रीमीयर लीग में काबुल जवानन की तरफ से खेलते हुए बल्क लीजेंड्स के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा हासिल किया था।
5 – हर्शल गिब्स
साउथ अफ्रिक के पूर्व बैट्समैन हर्शल गिब्स ने भी एक ओवर में 6 छक्के मारने का कारनामा हासिल किया हुआ है। उन्होंने साल 2007 के T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए 6 बॉल पर लगातार 6 छक्के मारे हुए है।
6 – युवराज सिंह
पूर्व भारतीय खिलाडी युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में 6 छक्के जड़कर इतिहास रचा था। इन छक्कों को आज भी हर भारतीय याद करता है। कैसे उन्होंने इंग्लैंड के घातक बॉलर स्टुअर्ट ब्रॉड के के एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के मारने का कारनामा हासिल किया था
2 comments
Pingback: दिशा पाटनी हर कीमत पर शादी करना चाहती थी टाइगर श्रॉफ से, लेकिन अब ना चाहते हुए भी तोड़ना पड़ा 6 साल क
Pingback: गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले आंद्रे रसेल की वाइफ हैं बेहद हॉट, शाहरुख खान की हैं बड़ी फैन, देखि