दोस्तों जैसा की आप सब जानते ही है की कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से एक विवादित टिप्पणी किया था। जिससे देश में मुस्लिम लोगों के बिच क्रोध का माहौल उत्पन्न हो गया है और देश के हर राज्य में अराजक्ता फैल रही है। आज के हमारे इस आर्टिकल में हम बात करेंगे की आखिर कौन है यें नुपर शर्मा और क्या विवादित टिप्पणी किया था इन्होने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से
BJP की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने किया पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मुस्लिम लोगों के बिच क्रोध का माहौल
दोस्तों हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस्लाम के आखिरी पैगंबर, पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद से देश में रह रहे मुसलमानो के बिच इस आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर क्रोध का माहौल बना हुआ है और देश के जायदातार राज्य में अराजक्ता का माहौल उत्पन्न हो गया है। हालांकि नुपर शर्मा के विवादित टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया है और उनके साथ-साथ पार्टी के दिल्ली मीडिया यूनिट के प्रभारी “नवीन कुमार जिंदल” को भी नूपुर शर्मा के बयान वाले पोस्ट को ट्वीट करने के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।
आपको हम बता दे की भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा की “पार्टी ऐसी किसी भी विचारधारा के बिल्कुल खिलाफ है, जो किसी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है”। नूपुर शर्मा के दिए गये पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण देश के ज्यादातर हर राज्य में मुसलमान लोग तोड़ – फोड़ कर रहे है और उनका यही कहना है की नुपर शर्मा की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की जाए। हँलाकि नूपुर शर्मा को इस विवादित टिप्पणी के लिए उन्हें मारने तक की धमकी मिल चुकी है, जिसके कारण उनके घर की सुरक्षा बड़ा दी गयी है।