आजकल सोशल मीडिया में ग्रेजुएट प्रियंका गुप्ता चायवाली का नाम काफी चर्चित हो रहा है। सोशल मीडिया में बस ग्रेजुएट प्रियंका गुप्ता चायवाली का नाम ही हर जगह छा रहा है। हाल ही में साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और भोजपुरी फिल्मों की स्टार अक्षरा सिंह भी चाय पीने पहुंच चुकी है। लेकिन आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे की हाल ही में नगर निगम ने हटाया प्रियंका गुप्ता के चाय का ठेला। आइए जानते है इसके पीछे की स्टोरी के बारे में विस्तार से
नगर निगम ने हटाया प्रियंका गुप्ता के चाय का ठेला
ग्रेजुएट प्रियंका गुप्ता चायवाली का नाम तो आप में से काफी लोगों ने सुना ही होगा। जों बिहार का एक चर्चित चेहरा बन गया है। जिसके स्टाल की चाय पिने साउथ के सुपर स्टार से लेकर भोजपुरी एक्ट्रेस तक चाय पिने आयी है। लेकिन हाल ही में ग्रेजुएट प्रियंका गुप्ता चायवाली के नाम से मशहूर हुई प्रियंका गुप्ता के चाय के ठेले कों नगर निगम ने हटा दिया है। जिसके बाद से उनका रों – रों कर बुरा हाल है और एक बार फिर से प्रियंका गुप्ता चर्चा में आ गई है।
ग्रेजुएट प्रियंका गुप्ता चायवाली का नगर निगम द्वारा चाय का स्टाल हटाने का मुख्य कारण यह था की दरसल उनके चाय की दूकान में काफी भीड़ लगती थी और जिसके कारण ट्रैफिक जाम हो जाता था। जिससे पुलिस भी काफी परेशान हो गयी थी और उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम से की। जिसके बाद नगर निगम ने ग्रेजुएट प्रियंका गुप्ता चायवाली का चाय का स्टाल वहाँ से हटा दिया है ओर जब प्रियंका का यह चाय का स्टॉल जब्त किया जा रहा था तब उस दौरान प्रियंका रोने लगी।
प्रियंका पहुंची उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के ऑफिस
इसके बाद प्रियंका बिहार के नये उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने उनके ऑफिस पहुंची। जहाँ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनको आश्वासन दिया की वह उनके चाय के स्टाल कों वापिस दिला देंगे और उन्होंने प्रियंका से कहा की आप मेरे नाम से एक आवेदन लिखकर दीजिए फिर आगे देखते हैं। इसके विपरीत प्रियंका ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कों बताया की उसके पास स्टॉल का लाइसेंस भी है। इसके बाद भी उनका स्टाल हटा दिया गया है।