बिहार फसल बीमा योजना ऑनलाइन अप्लाई 2021 | फसल सहायता योजना फॉर्म बिहार | Bihar Fasal Bima Yojana Online | बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 | Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Online Form 2021
बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म 2021-22
बिहार सहकारिता विभाग द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया हैं | बिहार फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी फसल, मक्का/ मकई, चना, मसूर दाल, अरहर, सरसों/ राई, गन्ना/ ईख प्याज आलू इत्यादि फसलों का बीमा किया जाएगा | इस आर्टिकल में हम बताएँगे की कैसे आप बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं | और भी अन्य जानकारी जो इस योजना से जड़ी हैं |
बिहार फसल बीमा योजना
योजना का नाम | बिहार राज्य फसल सहायता बीमा योजना |
संस्था | बिहार सहकारिता विभाग |
राज्य | बिहार |
लाभार्थी | बिहार के नागरिक |
लाभ | फसलों का बीमा अनुदान |
योजना की स्थिति | चालू/ Active |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन/ Online |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
बिहार फसल बीमा योजना क्या हैं?
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत बिहार के किसानों के फसलों का बीमा किया जाता है | और यदि किसानों के फसलों का नुकसान छति होता हैं तो बिहार फसल सहायता योजना के अंतर्गत किसानों के फसलों का अनुदान दिया जाता हैं | इसे आसान भाषा में समझे तो सरकार द्वारा फसलों का बीमा करवाया जाता हैं और फसलों का नुकसान होने पर सरकार किसानों को मुआवजा यानि अनुदान देती हैं |
बिहार फसल बीमा योजना का लाभ कौन ले सकता हैं?
इस योजना का लाभ बिहार के लगभग सभी किसान उठा सकते हैं निचे दिए गए सरणी को देखें:-
रैयत किसान | वे किसान जो अपने जमीन पर खेती करते हैं | |
गैर-रैयत किसान | वे किसान जो बटाई या पट्टा पर खेती करते हैं |
रैयत/ गैर-रैयत किसान | वे किसान जो अपना खेत और बटाई पट्टा दोनों खेती करते हैं | |
बिहार फसल बीमा योजना के लिए अवश्यक दस्तावेज/ डॉक्यूमेंट
निचे गैर-रैयत किसान और रैयत किसान दोनों को आवेदन में लगने वाले अवश्यक दस्तावेजों/ डॉक्यूमेंट के बारे में बताया गया हैं |
रैयत किसान के लिए डॉक्यूमेंट
- किसान रजिस्ट्रेशन नंबर
- आधार कार्ड
- LPC या जमीन का रशीद
- बैंक पासबुक
- स्व-घोषणा प्रमाण पत्र
- स्व-घोषणा पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
- 1 पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
गैर-रैयत किसान के लिए डॉक्यूमेंट
- किसान रजिस्ट्रेशन नंबर
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- स्व-घोषणा प्रमाण पत्र
- स्व-घोषणा प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
- 1 पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
फसल बीमा योजना बिहार ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
• बिहार राज्य फसल सहायता योजाना 2021 रबी फसल बीमा ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको सहकारिता विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट pacsonline.bih.nic.in पर जाना होगा, विभाग के वेबसाइट का होम पेज कुछ इस प्रकार से दिखेगा-
• इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको Link-1 (केवल फसल सहायता योजना हेतु) लिंक दिखाई देगा उस लिंक पर क्लिक करना हैं |
• लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जो कुछ इस प्रकार से दिखाई देगा-
• अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा | उसके लिए आपको “पासवर्ड पाने के लिए यहाँ क्लिक करें” के लिंक पर क्लिक करना होगा | लिंक पर क्लिक करने के बाद कुछ इसप्रकार से नया पेज खुलेगा-
• अब आपको यहाँ पे अपना किसान पंजीयन संख्या (Farmer Registration Number) दर्ज करना होगा और उसके बाद मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना होगा | उसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड भेज दिया जाएगा |
• इसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करना है और मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करना हैं |
• उसके बाद अपने डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा |
• दिए गए सभी जानकारियों को एक बार ध्यानपूर्वक मिला लें और सबमिट के बटन पर क्लीक करें |
• इसके बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा |
• अब अपना आवेदन प्रिंट कर लें और सुरक्षित रख ले |
FAQ Bihar Fasal Bima Yojana
Q 1. फसल बीमा योजना बिहार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
सबसे पहले आपको सहकारिता विभाग के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं | और वहां से आप ऑनलाइन आवेदन/ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |
Q 2. बिहार रबी फसल का बीमा कसी करें?
रबी फसल के बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दी गई हैं, यदि आप आप अपने फसल का बीमा करना चाहते है तो आप उप्पर दिए गए निम्न स्टेपों को फॉलो करके ऑनलाइन bihar fasal bima yojana online अप्लाई कर सकते हैं |
Q 3. बिहार राज्य रबी फसल बीमा योजना लास्ट डेट क्या है?
रबी फसल के बीमा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गई हैं, इसमें आवेदन की अंतिम तिथि का कोई भी जिक्र नही किया गया हैं | इसलिए आप जितना जल्दी हो सके अपना ऑनलाइन फसल बीमा करवा लें |
Q 4. रबी फसल के अंतर्गत कौन-कौन फसल आता जिसका ऑनलाइन बीमा होगा?
गेहूं, मक्का, मसूर, अरहर, सरसों, गन्ना/ ईख, प्याज, और आलू इन सभी फसलो का बीमा बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत किया जा रहा हैं |