Ayushman Bharat Yojana List | आयुष्मान भारत योजना क्या हैं | PMJAY Scheme

Ayushman Bharat Yojana List | आयुष्मान भारत योजना क्या हैं | PM JAY Yojana Registration

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा गरीबो के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए और उन्हें स्वास्थ / हेल्थ स्कीम मुहैया कराने के लिए Ayushman Bharat Yojana / Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana की शुरुआत की गई |

Ayushman Bharat Yojana List

Pradhan Mantri Ayushman Bharat Yojana के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को लाभ पहुचाने का उदेश्य सुनिश्चित किया गया था इस योजना के तहत देश के 50 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज सरकार के द्वारा उपलब्ध जाता हैं | यानि 50 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख रुपया हेल्थ कवरेज दिया जाता हैं | प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत देश के हर एक राज्य में 12 सेकंड में 1 गरीब का इलाज मुफ्त हो रहा हैं | तो ऐसे में आप भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं | प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के बारे में आज हम आपको सारी जानकारी देंगे जैसे की : आयुष्मान भारत योजन का लाभ, आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करेंगे, आप कैसे इसका लाभ ले पाएंगे इत्यादि | सभी जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिलेगी

Ayushman Bharat Yojana List | आयुष्मान भारत लाभार्थी सूची

सूची देखने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातें जान लें

  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान भारत) के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा |
  • अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन कर पता करें आपका परिवार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल हैं या नही |
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवेदन करने की कोई जरुरत नही हैं |
  • अगर आपका परिवार प्रधानमंत्री जन आरोग्य लिस्ट में शामिल हैं तो आप चिकित्सा उपचार के लिए किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का लाभ उठा सकते हैं |

AYUSHMAN BHARAT HIGHLIGHTS

योजना का नाम  आयुष्मान भारत योजना
शुरू की गई  केंद्र सरकार के द्वारा 
शुरू हुई  सितम्बर 2018 में 
योजना का लाभ  5 लाख रूपये प्रति वर्ष इलाज के लिए 
 योजना का लाभ कौन ले सकता हैं  भारत के लोग 
Official Website Click Here

आयुष्मान भारत योजना का लाभ कौन ले सकता हैं ?

  • प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत के अंतर्गत 10 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा |
  • शुरुआत में करीब 50 करोड़ लोग PM-JAY का लाभ उठा सकेंगे , जन आरोग्य योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार में सदस्यों की संख्या और उम्र की सीमा तय नही की गई हैं ,
  • यह स्कीम कैशलेस और पपेरलेस होगी |
  • सरकारी या प्राइवेट स्पतालो में इलाज कराया जा सकेगा |

अगर आपका नाम आयुष्मान भारत के लिस्ट में हैं तो आप 5 लाख तक का इलाज किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में करा सकते हैं इसके लिए आपको कोई न नही बोल सकता हैं | इससे आपका इलाज बिलकुल मुफ्त में होगा | आयुष्मान भारत योजना एक बहुत ही अच्छी योजना माना जाता हैं |

आयुष्मान भारत कितना अच्छा है इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता हैं की कैंसर, दिल की बीमारी , किडनी और लीवर की बीमारी , डायबिटीज ,समेत 1300 से अधिक बिमारिओ का इलाज शामिल हैं | इन गंभीर बीमारियों का इलाज केवल सरकारी अस्पताल में ही नही बल्कि अनेक प्राइवेट अस्पतालों में भी किया जा सकेगा वो भी बिलकुल मुफ्त में | साथ ही यदि किसी को पहले से ही कोई बीमारी हैं तो उसका भी इस आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ मिलेगा |

Ayushman Bharat Yojana List

आयुष्मान भारत योजना की विशेषताएँ ?

  • PMJAY पूरी तरह से सरकार के द्वारा वित् – पोषित दुनिया की सबसे बड़ी स्वस्थ्य बीमा। / आश्वासन योजना हैं |
  • 10.74 करोड़ सभी गरीब व लाचार परिवार इस योजन का लाभ ले सकते हैं |
  • शुरुआती दौर में इस योजना का लाभ लगभग 50 करोड़ लोग ले सकते हैं |
  • PMJAY सेवा संसथान अर्थात ” Hospital ” में लाभार्थी को स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान करती हैं |
  • PMJAY चिकित्सा उपचार से उत्पन्न अत्यधिक खर्चे को काम करने में मदद करती हैं |
  • इस योजन के तहत अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और 15 दिन बाद तक का नैदानिक उपचार , स्वास्थ्य इलाज व दवाइयों मुफ्त में उपलब्ध होती हैं |

आयुष्मान भारत योजना का लाभ | Benefits of PMJAY (Ayushman Bharat)

  • आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष इलाज के लिए 5 लाख रूपये तक का बीमा कवर मिलेगा |
  • देश में लगभग 1.5 लाख गाव में हेल्थ सेंटर खुलेंगे | यहाँ सिर्फ बीमारी का इलाज ही नही होगा बल्कि यहाँ पर हेल्थ चेकअप की भी सुबिधा मिलेगी |
  • आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग 10 करोड़ परिवारों और 50 करोड़ लोगो को योजना का लाभ मिलने को हैं |
  • यह योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना और सीनियर सिटिज़न इन्सुरेंस स्कीम का स्थान लेगी |
  • बीमा कवर के लिए इसमें कोई भी सीमा नही हैं |
  • ये स्कीम कैशलेस और पपेरलेस होगी इसमें परिवार के किसी भी सदस्य के लिए उम्र सीमा बाध्य नही होगी |
  • योजना में रजिस्टर्ड किसी भी प्राइवेट या सरकारी अस्पताल में इलाज हो सकता हैं |

आयुष्मान भारत योजना लिस्ट 2020 में अपना नाम कैसे चेक करें ? How to Check Your Name in PMJAY (Ayushman Bharat Yojana lIst) ?

Ayushman Bharat Yojana List

  • अब आपको इस पेज पर Mobile Number और Captcha Code का विकल्प दिखाई देगा |
  • यहाँ पर अपना Mobile Number दर्ज करें और Captcha Code को भरें |
  • उसके बाद Generate OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें |
  • आपके मोबाइल पर OTP आएगा उसे दर्ज करें |
  • उसके बाद अको अपना राज्य चुनना हैं और Category में आप कुछ भी चुन सकते हैं जिससे आप अपना नाम खोजना चाहते हैं वह चुन ले |
  • Category का विकल्प मतलब किस तरह से अपना नाम आयुष्मान भारत योजना लिस्ट में देखना चाहते हैं | जैसे की : नाम से , मोबाइल Number से, राशन कार्ड के द्वारा , या URN नंबर द्वारा
  • जो भी Category सेलेक्ट करेंगे आपको उसकी जानकारी डालनी होगी |
  • उसके बाद सर्च के लिंक पे क्लिक करें |
  • अब आपके सामने सूची खुल कर आजायेगी |
  • सूची को डाउनलोड कर ले |

अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो कृपया इसे Like और Share जरुर करें

धन्यवाद्

FAQ AYUSHMAN BHARAT YOJANA LIST 2020

Q 1. क्या आयुष्मान भारत योजना का लाभ 18 वर्ष से कम के लोग ले पाएंगे ?

” हाँ “ इसमें कोई उम्र सीमा निर्धारित नही की गई हैं |

Q 2. आयुष्मान भारत योजना का लाभ कौन ले सकता हैं ?

देश का कोई भी व्यक्ति

Q. 3 क्या इस कार्ड को बनवाने के लिए पैसा लगता हैं ?

नही

Berojgari Bhatta Online Form |बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन आवेदन

Mudra Loan Yojana | सरकारी योजना: घर बैठे ले 10 लाख रूपये तक का लोन

Bihar Voter List 2020 With Photo | डाउनलोड बिहार वोटर लिस्ट | बिहार चुनाव

Ration Card List Check Online 2020-21 | All India New राशन कार्ड लिस्ट

Check Also

RCFL Recruitment 2022

RCFL Recruitment 2022 राष्ट्रीय रसायन और उर्वरक लिमिटेड न्यू भर्ती 2022 आवेदन शुरू

RCFL Recruitment 2022: वैसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरियों के तलाश में हैं उन सभी उम्मीदवारों …